

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Sam Bahadur Earnings…बेशक 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ से टकराना इस मूवी के लिए काफी भारी पड़ रहा है। समीक्षकों से तारीफ मिलने के बाद भी ‘एनिमल’ के मुकाबले इस फिल्म को थिएटर में कम दर्शक मिल रहे हैं। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया।
Sam Bahadur Earnings…एक्टर ने जिस तरह से खुद को इस किरदार से ढाला उसकी तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। उधर ‘एनिमल’ के साथ रिलीज़ हुई ‘सैम बहादुर’ भी क्लैश के बावजूद ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ‘एनिमल’ का इतना बज़ और वीकडे के हिसाब से पांचवे दिन ‘सैम बहादुर’ अच्छा कमा गई। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले मंगलवार को 3.50 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया। मूवी ने इंडिया में कुल 33.5 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


