नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-ED raids against Lawrence Bishnoi…प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में मंगलवार को हरियाणा तथा राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे। ED raids against Lawrence Bishnoi…अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की जा रही जांच में दो राज्यों में करीब 12 स्थानों पर तलाशी ले रही है। अभी जेल में बंद बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के आरोपियों में से एक है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गैंगस्टर के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की हैं…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Alert… अधिक वजन होने से ‘एसएआरएस-सीओवी-2’ संक्रमण के प्रति शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बाधित हो सकती है, लेकिन कोविड-19 टीकाकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा पर इसका असर नहीं होता। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। क्लीनिकल एंड ट्रांसलेशनल इम्यूनोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित यह अध्ययन इस बात पर आधारित है कि कैसे कोविड-19 अधिक वजन वाले लोगों को प्रभावित करता है। Health Alert…शोधकर्ताओं की एक टीम ने उन लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए जो कोविड-19 से उबर चुके थे और अध्ययन अवधि के दौरान संक्रमण के लगभग 13 महीने बाद…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Ayushman Card… पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करने के लिए पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह के दिशानिर्देशों के अनुसार आयुष्मान कार्ड बंपर ड्रा को 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को एक विशेष दिवाली बंपर ड्रा शुरू किया गया था, जिसके तहत जो कोई भी आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए अपना पंजीकरण कराएगा, उसे 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। पहले बंपर की आखिरी तारीख 30 नवंबर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh New Advisor : चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद चंडीगढ़ में चर्चा शुरू गई है कि यूटी को नया एडवाइजर मिल सकता है। इसमें पुडुचेरी के मौजूदा सचिव राजीव वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। Chandigarh New Advisor : बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार की नियुक्ति लटकी…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट)-Khalistani terrorist Lakhbir Singh killed in Pakistan…खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत हो गई है। लखबीर सिंह रोडे खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का सरगना था। रोडे खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। लखबीर सिंह रोडे ड्रोन के जरिये भारत में आरडीएक्स भेजने के अलावा कई संगीन मामलों का आरोपी है। खुफिया एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर के पाकिस्तान में कई ठिकाने थे। इनमें वह अलग-अलग समय में रहता था। प्रमुख ठिकानों में टाउनशिप क्षेत्र, हालौल, अमोल थियेटर लाहौर, हाउस नंबर 20, पीआईए कॉलोनी, डिफेंस लाहौर हैं। लखबीर सिंह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Single Track ‘Jawai’ Released : गीत ब्लॉक से अपनी अलग पहचान बनाने वाले गायक पप्पू जोगर का नया ड्यूट सिंगल ट्रैक जवाई जो 5 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। कॉमेडीन भोटू शाह, गायक पप्पू जोगर, गायिका रानी रणदीप, गायक हरमन शाह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गायक पप्पू जोगर के नये गीत का पोस्टर संयुक्त रूप से जारी किया। New Single Track ‘Jawai’ Released : इस अवसर पर गायक जोगर ने कहा कि यह ड्यूट सिंगल ट्रैक निर्माता सुक्खू नंगल और कंपनी एसएमआर एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। जिसमें गायक पप्पू जोगर के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Matharu Vice President of Congress : आज जसविंदर सिंह मठारू को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी द्वारा उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। जसविंदर सिंह ने इस नियुक्ति के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजिंदर बेरी को धन्यवाद दिया। Matharu Vice President of Congress : इस अवसर पर चौधरी सुरिंदर सिंह, ऋषि केश वर्मा, महिंदर सिंह गुलू, नवदीप जरेवाल, बलबीर अंगुराल, अमरीक केपी, गुरकिरपाल भट्टी, अक्षवंत खोसला, हरप्रीत सिंह आजाद मौजूद थे।
Today Horoscope for 5 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन आपके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : World AIDS Day : प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार के संरक्षण में डीएवी कॉलेज, जालंधर के प्राणीशास्त्र विभाग की पी.जी. डार्विन जूलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में आईआईसी, डीएवी कॉलेज जालंधर के सहयोग से विश्व एड्स दिवस, 2023 मनाने के लिए रिबन पिनिंग गतिविधि का आयोजन किया। यह हर समुदाय के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने, एचआईवी ग्रसित लोगों के लिए समर्थन दिखाने का एक अवसर है। एचआईवी/एड्स से निपटने के प्रयासों में रोकथाम, उपचार और सहायता कार्यक्रमों का संयोजन शामिल है। एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) एचआईवी के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण प्रगति रही है, जिससे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Voters’ Education Programme : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने भारत में जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी’ विषय पर एक मतदाता शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। भावी शिक्षकों ने वास्तव में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करने के लिए SVEEP (भारतीय चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम) के प्राथमिक लक्ष्य के साथ चुनावी प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए अपने शिक्षण अभ्यास स्कूलों में एक्सटेंशन लेक्चर दिए। Voters’ Education Programme : एनएसएस स्वयंसेवकों ने कई पात्र…
