नाइजीरिया (वीकैंड रिपोर्ट) : Attack in Nigeria : नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए एक हमले में 16 लोग मारे गए हैं। लोगों की मौत झगड़े की वजह से हुई है। हालांकि अभी इसकी वजह साफ नहीं है. यहां चरवाहों और किसानों के बीच झड़पें आम हैं। सेना की ओर से कैप्टन ओया जेम्स ने एएफपी को बताया कि हमला मुशु गांव में हुआ। मई में चरवाहों और किसानों की झड़प में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस इलाके में मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसान के बीच झगडें लंबे वक्त से चल रहा है।
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Atal Bihari Vajpayee Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने सदैव अटल स्मारक पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष् जेपी नड्डा भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। https://twitter.com/narendramodi/status/1739120149938987121?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1739120149938987121%7Ctwgr%5E0fbd3abc4c34f8f986725f74d6ee2de6e8c5d349%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Findia%2Fatal-bihari-vajpayees-birth-anniversary-today-many-leaders-including-pm-narendra-modi-paid-tribute-4737817 Atal Bihari Vajpayee Jayanti : PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,…
गाजा (वीकैंड रिपोर्ट) : Israel-Hamas War : इजरायल और हमास के बीच 80 दिन से युद्ध चल रहा है। दोनों तरफ से हवाई और जमीनी हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने क्रिसमस के दिन गाजा पर बड़ा एयरस्ट्राइक किया है। इजरायल ने क्रिसमिस की पूर्व संध्या से लेकर सोमवार की सुबह तक गाजा पर बम बरसाए हैं। इस हमले में करीब 70 लोगों की मौत की खबर है। रविवार की आधी रात से कुछ घंटे पहले इजरायली की तरफ से हवाई हमला किया गया और सोमवार की सुबह (क्रिसमस) तक सिलसिलेवार हमले होते रहे। स्थानीय निवासियों और फिलिस्तीनी मीडिया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : January Bank Holidays : नए साल यानि 2024 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में जनवरी 2024 में त्योहार, जयंती और शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही मान्य होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। बैंक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में यहां लंबी छुट्टी के कारण कई बार ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए साल के पहले महीने में अगर आप भी अपने किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं…
Today Horoscope for 25 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आवश्यक काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपने यदि किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Vitamins For Winter : सर्दियों के दिनों में हमारा शरीर बिमारियों की चपेट में ज्यादा आता है. गिरता तापमान और खान-पान इसका मुख्य कारण माना जाता है. यह दिक्कत बदलते मौसम के समय तो सामने आती ही है लेकिन दिसंबर-जनवरी के मौसम में जब सर्दी अपने चरम पर होती है तो हमें अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए. सर्दी में शरीर थका हुआ महसूस होता है. हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने के लिए बेहतरीन इम्युनिटी की जरुरत होती है. यह इम्युनिटी हम अपनी डाइट में विटामिन से हासिल कर सकते हैं. Vitamins For Winter…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Swami Shraddhanand Martyrdom Day celebrated : हंस राज महिला महाविद्यालय में ‘स्वामी श्रद्धानंद’ जी का बलिदान दिवस पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया तथा सभी नॉन टीचिंग एवम् टीचिंग सदस्यों ने स्वामी श्रद्धानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आगे नमन् किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने स्वामी जी के समाज के उत्थान में महत्त्वपूर्ण कार्यों को सबके साथ सांझा करते हुए कहा कि स्वामी जी ऐसी विभूति हैं जिन्होंने आर्ष शिक्षा पद्धति पुन: स्थापित कर अंग्रेजी शिक्षा-नीति को करारा जवाब देने का साहस किया। वह एक निर्भीक संपादक,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Third Day of Special NSS Camp : हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. विभाग ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन वालंटियर्स ने स्वच्छता अभियान व वोटर जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गाँव गिलाँ में जाकर सरकारी मिडल स्कूल में बागीचे की सफाई की तथा वहां पेड़ों की पुताई करके स्कूल के उपवन की शोभा बढ़ाई। Third Day of Special NSS Camp : वालंटियर्स ने गाँववासियों के घरों में जाकर उन्हें मतदान की महत्ता के बारे में जागरूक किया तथा वहां दीवारों पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Bestowal to the Best Annual Function : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘बेस्टोवल टू द बेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कँवरदीप सिंह (चेयरमैन,पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई तथा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सरीन ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा माँ सरस्वती का मंत्रोच्चारण किया गया और तत्पश्चात कार्यक्रम…
Today Horoscope for 24 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू,…
