जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Murder in Jalandhar : दीपावली की रात महानगर के पास लगते गांव में बड़ी वारदात हुई है। वारदात लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। जोकि 4 बच्चों का पिता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। Murder in Jalandhar : गुरदयाल सिंह निवासी ललियां खुर्द ने बताया कि मसीसूरन नाम का मजदूर पिछले दो माह से अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ उनके यहां काम कर रहा था। जिसकी…
Author: Vandna Verma
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): Hyderabad Fire : यहां भीषण हादसे की खबर है। एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई जिससे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मामला नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट का है। पुलिस के अनुसार नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में बाजार घाट में स्थित एक चार मंजिला अपार्टमेंट्स के नीचे स्थित एक कार रिपेयरिंग गैराज में अचानक आग लग गई। Hyderabad Fire : आग की लपटें तेजी से पूरे अपार्टमेंट्स में फैल गई। उसमें मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दमकलकर्मियों को खिड़की पर सीढ़ियां लगाकर बिल्डिंग में फंसी…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट): Uttarakhand Tunnel Collapse : उत्तरकाशी में टनल में 40 मजदूर फंसे हुए हैं। इन सभी से राहत टीम का संपर्क हो गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं और उनतक पाइप लान के जरिए ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है। सर्किल अफसर ने बताया कि हमने टनल में फंसे लोगों से कल संपर्क स्थापित कर लिया था। हमने 15 मीटर टनल खोद दी है और करीब 35 मीटर बाकी है। सभी सेफ हैं और उन तक ऑक्सीजन व पानी पहुंचाया जा रहा है। हम साइड वे तैयार करके टनल के भीतर जा रहे हैं। Uttarakhand Tunnel Collapse :…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Tiger 3 Collection : सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हो गई है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म ने 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। दबंग खान की ‘टाइगर 3’ के क्रेज को देखते हुए इस फिल्म का थिएटर में पहला शो आधी रात में ही शुरू कर दिया गया। पहले दिन 42 से 44 करोड़ के आसपास का इंडिया में बिजनेस करने वाली सलमान खान की मूवी ने दुनियाभर में भी अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए विदेशों में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Bhai Dooj 2023 : इस बार भाई दूज दो दिन मनाया जा रहा है। भाई दूज में हर बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। भाई दूज इस साल 14-15 नवंबर 2023 दो दिन मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02.36 से शुरू होगी जो 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01.47 पर समाप्त होगी। Bhai Dooj 2023 : पर्व के दिन बहनें घर के मुख्य द्वार पर गोधन का चौका बनाती हैं। उस चौके के अंदर भाइयों के…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): Fire on Diwali Night : दीपावली की रात पंजाब के कई शहरों में आग लगने की घटना सामने आईं। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं है लेकिन नुकसान कई स्थानों पर हुआ है। ताजा मामला गांव कंडियाला से सामने आया है। जहां राणा डेटिंग वर्कशॉप की छत पर भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। Fire on Diwali Night : मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत करके आग ने काबू…
माैड़ मंडी (वीकैंड रिपोर्ट): Deaths Due to Drug Addiction : बेशक मान सरकार पंजाब में नशे का कारोबार रोकने के दावे कर रही है लेकिन हर रोज कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ ही जाती है जोकि सरकार के दावों की वास्तविक सच्चाई हमारे सामने ला देती है। जैसे कि बीती रात गांव कलां में एक युवक की चिट्टे के अधिक सेवन से माैत हो गई। Deaths Due to Drug Addiction : जसविंदर सिंह पुत्र गोरा सिंह 28 साल का था और उसे चिट्टा पीने की आदत थी। कल रात उसने नशे का इंजेक्शन लगाया और थोड़ी देर बाद उसकी…
Weekly Horoscope 12 Nov to 18 Nov 2023 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी बात से ही आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी। ऐसे में आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मेें मनचाही सफलता पाने के लिए बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच में तालमेल बिठानें में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Two Gold Smuggler Arrest…पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को GRP पुलिस ने गश्त दौरान दो गोल्ड तस्करों को दबोचा है। इस बात की आशंका है कि दोनों युवक टाटा मूरी एक्सप्रेस गाड़ी से रेलवे स्टेशन लुधियाना में उतरे। पुलिस की चेकिंग के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया। Two Gold Smuggler Arrest…बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर निवासी हैं और लुधियाना में सोना पहुंचाने के बाद उन्हें अमृतसर से गुजरना था। युवकों से बरामद बैग को चैक किया तो उसमे से सोना बरामद हुआ। युवकों से 2 किलो 107…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Manish Sisodia meet his wife…दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे। Manish Sisodia meet his wife…कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। सिसोदिया पुलिस वाहन से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार…
