

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Congress announced candidates for Rajya Sabha… कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। प्रक्रिया पूरी करने के लिए सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ है। बता दें कि मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।
दूसरी तरफ भाजपा ने 27 फरवरी को हाेने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से कैंडिडेट बनाया गया है। मध्यप्रदेश से अन्य तीन नामों में उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


