जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar News : पंजाब के जालंधर देहात के भोगपुर स्थित गांव लड़ोई में वॉटर हीटर गीजर की गैस लीक होने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। यह दुखद घटना सुबह उस समय हुई जब दोनों बहनें स्कूल जाने से पहले बाथरूम में नहाने गई थीं। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रभजोत कौर और 10 वर्षीय शरणजोत कौर के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं कक्षा और शरणजोत 5वीं कक्षा की छात्रा थीं। गीजर गैस लीक बना मौत का कारण परिजनों के अनुसार, बाथरूम में लगे गीजर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके…
Author: Vandna Verma
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab News : लुधियाना के जालंधर बाईपास पर स्थित एक होटल में पुलिस ने अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि इस होटल में काफी समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। सहायक प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि जालंधर बाईपास स्थित होटल में लड़के और लड़कियों द्वारा अनैतिक कार्य किया जा रहा है। इसके बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की, जिसमें तीन लड़कियों और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस…
Today Horoscope for 17 December 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सकारात्मक पहलू भी आपकी खुशियों का कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको झूठा साबित करने की कोशिश की जा सकती है। ऐसी स्थिति में शांत रहें और अपनी बात स्पष्टता से लोगों के सामने रखें। आपका व्यवसाय पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगा, जिससे आपको खुशी और संतोष मिलेगा। किसी सरकारी टेंडर को हासिल करने का…
Weekly Horoscope 15 to 21 Dec 2024 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के जीवन में सौभाग्य का साथ बना रहेगा। करियर और कारोबार में बड़े अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता या संस्थान से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपके संबंध बन सकते हैं। इन संबंधों की मदद से आप अपने किसी महत्वपूर्ण काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। भाग्य इस समय आपके पक्ष में है, इसलिए जिस भी दिशा में आप कदम बढ़ाएंगे, सफलता निश्चित है।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Maharashtra Politics महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर महायुति में खटपट की अटकलों पर अब जल्द विराम लगने वाला है। दरअसल, भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का दिन तय हो गया है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट जो गृह मंत्रालय और कुछ बड़े कैबिनेट मंत्रालयों पर अड़ा हुआ था, उसे मना लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को प्रेस एजेंसी को बताया…
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News ब्रिटिश एडल्ट एंटरटेनमेंट स्टार लिली फिलिप्स का लक्ष्य 24 घंटे में 1,000 पुरुषों के साथ सेक्स करके एक नया रिकॉर्ड बनाना है। 23 वर्षीय लिली ने कथित तौर पर इस प्रयास की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए दुनिया भर से लोगों को ईमेल के ज़रिए भर्ती किया जा रहा है और प्राप्त सभी आवेदनों में से 1,000 लोगों का चयन किया जाएगा। इस आयोजन को ‘रिकॉर्ड-ब्रेकिंग इवेंट ऑफ़ द ईयर’ नाम दिया गया है और इसे जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। International News वर्तमान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): One Country One election Bill मोदी कैबिनिट की मुहर लगने के बाद सोमवार 16 दिसंबर को एक देश एक चुनाव बिल को संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बिल को लोकसभा में पेश करेंगे। यह एक सौ उनतीसवां संशोधन विधेयक होगा। बता दें कि एक देश एक चुना के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समिति का चेयरमैन बनाया गया था। उनकी सिफारिशों के बाद अब इसे कैबिनेट से भी पास कर दिया गया है। चुनाव से पहले घोषित आचार संहिता के चलते विकास के काम रुक जाते…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bomb Threat दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब डीपीएस आरके पुरम समेत दिल्ली के कुछ स्कूलों को आज बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। बम की धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम स्कूलों में पहुंची हैं और जांच शुरू कर दी है। Bomb Threat दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा, “आज सुबह 6:12 बजे स्कूल को बैरी अल्लाह के नाम से ‘चिल्ड्रन ऑफ अल्लाह’ (childrenofallah@outlook.com) से एक ग्रुप मेल मिला।” बम से उड़ाने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरण सिंह और हरजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 नवंबर को पुलिस चौकी एसरों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले की वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। Jalandhar News : आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) मॉड्यूल के सदस्य थे। आरोपियों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Lal Krishna Advani health deteriorated बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। इसी साल अगस्त में आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत स्थिर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 26 जून को लगभग 10:30 बजे उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें…
