Author: Vandna Verma

फिरोजाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing on BJP councilor… लेबर कॉलोनी के भाजपा पार्षद अलीम भोला पर मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली पेट से रगड़ कर निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घटना सुबह छह बजे की है। Firing on BJP councilor… नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कालोनी क्षेत्र भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने व…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट )- Asian Champions Trophy… आज भारतीय हॉकी टीम अपने दमदार प्रदर्शन की बदाैलत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरेगी। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने सभी लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी ठोकी है। Asian Champions Trophy… भारत छठा फाइनल खेल रहा है. उसकी नजर रिकॉर्ड पांचवें खिताब पर है। टूर्नामेंट में इंडियन हॉकी टीम का सफर अब तक शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम ने अब तक एक भी मैच में हार का…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Munavvar Farooqui life is in danger… स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जान को खतरा है। इसी के मद्देनजर फारुकी दिल्ली से मुंबई रवाना हो गए। वहीं बताया जाता है कि अब फारुकी की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा रहा है। Munavvar Farooqui life is in danger… सूत्रों ने बताया कि फारुकी और यूट्यूबर एल्विश यादव एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग 2024 में भाग ले रहे थे और एक ही होटल में ठहरे हुए थे, तभी पुलिस को संभावित खतरे के बारे में शनिवार रात को संकेत मिला, ये तब हुआ जब वे ग्रेटर कैलाश-1 में हुई गोलीबारी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Birthday… मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन पूरा होने के मौके पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार के 100 दिन के कामकाज का बुकलेट जारी किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। बीते दस साल में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। PM Modi Birthday… आज पीएम मोदी का जन्मदिन भी है। अमित शाह ने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Panchayat election in Punjab… पंजाब में लंबित पंचायत चुनाव अक्तूबर के मध्य में हो सकते हैं। दरअसल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सत्र में पास किए गए पंजाब पंचायत राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके बाद चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज हो जाएगी। राज्य सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने पर विचार कर रही है। Panchayat election in Punjab…  बताया जाता है कि पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो पड़ावों में होंगे। पहले पड़ाव में सिर्फ सरपंचों और पंचों के चुनाव होंगे। यह चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद कभी…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Blood Grouping Camp : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के साइंस क्लब ने 2024 के छात्रों के लिए एक बेहद सफल ब्लड ग्रुपिंग कैंप का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मेडिकल साइंस विभाग की हेमेटोलॉजी लैब में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक हुआ। कैंप का उद्देश्य किसी के रक्त की किस्म को जानने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में पहली बार अपने रक्त की किस्म को जानने के लिए सभी विभाग के छात्रों ने भाग…

Read More

Today Horoscope for 17 September 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से खटपट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ समस्या चली थी, तो उसमें आपको राहत मिलती देख रही है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Political debate started on calling Rahul Gandhi a terrorist… केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नंबर-1 आतंकवादी बताए जाने पर सियासी विवाद छि़ड़ गया है। कल बिट्टू ने कहा था, ‘राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं। जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है।’ Political debate started on calling…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Holiday in Jalandhar … डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जिला जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों/निगमों/बोर्डों/शैक्षिक संस्थानों और अन्य संस्थानों में श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले में लोगों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए 17 सितंबर (मंगलवार) को लोकल छुट्टी की घोषणा की गई है।

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Fake visa factory … इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं पुलिस स्टेशन की टीम ने दिल्ली के तिलक नगर में एक जाली वीजा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसमें शामिल 6 एजेंटों को गिरफ्तार किया है और साथ ही 14 नेपाली एवं भारतीय पासपोर्ट जिनके जाली शैंगेन वीजा हैं, बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने जाली वीजा के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामान को भी बरामद किया है। इसमें स्टैंप एवं वाटरमार्क सामग्री शामिल है। Fake visa factory … पुलिस अधिकारियों ने कहा…

Read More