

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Maharashtra Politics महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर महायुति में खटपट की अटकलों पर अब जल्द विराम लगने वाला है। दरअसल, भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का दिन तय हो गया है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट जो गृह मंत्रालय और कुछ बड़े कैबिनेट मंत्रालयों पर अड़ा हुआ था, उसे मना लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को प्रेस एजेंसी को बताया कि 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र में महायुति के महाविजय के बाद देवेंद्र फडणवीस सीएम बने मगर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार की गाड़ी पांच दिसंबर से अटकी थी। 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित है, क्योंकि 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इस विस्तार में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की ओर से कई पेच थे, जिसे महायुति ने सुलझा लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


