अमृतसर, 19 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- CNG Crisis : गुरु नगरी अमृतसर में सीएनजी संकट लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सीएनजी खत्म होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सप्लाई बंद होने के कारण लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑटो रिक्शा चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और रोजाना सीएनजी पर चलने वाले निजी वाहन मालिकों को हुई। वाहन चालकों का कहना है कि अचानक गैस सप्लाई रुकने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ है और मजबूरी में उन्हें पेट्रोल का इस्तेमाल करना…
Author: Vandna Verma
वृंदावन, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Premanand Maharaj Health Update : वृंदावन के प्रसिद्ध संत और कथावाचक प्रेमानंद महाराज की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उनकी नियमित पदयात्रा और एकांतिक दर्शन को फिलहाल रोक दिया गया है। इस खबर के सामने आते ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में चिंता और मायूसी का माहौल देखने को मिला। रविवार देर रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराजजी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। रोजाना की तरह भक्त तड़के तीन बजे उनकी पदयात्रा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार प्रेमानंद महाराज बाहर नहीं आए। कुछ देर बाद आश्रम के शिष्यों…
जालंधर, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Elections : जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत के चुनावों के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 447 नामांकन पत्र योग्य पाए गए है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)- कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर दिव्या पी. ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए कुल 452 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 5 नामांकन पत्र अयोग्य पाए गए। Jalandhar Municipal Elections : उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर…
तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Kerala New Chief Minister : वी. डी. सतीशान ने रविवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पिनारयी विजयन के नेतृत्व वाली CPI(M) सरकार के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। करीब 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) एक…
चंडीगढ़, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh Petrol Diesel Limit : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। शहर के पेट्रोल पंपों पर अब वाहनों में ईंधन भरवाने की सीमा तय कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहनों के लिए एक दिन में अधिकतम 500 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 1500 रुपये तक पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट लागू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार यह कदम तेल की सप्लाई में आई कमी को देखते हुए उठाया गया है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि सीमित सप्लाई के चलते यह व्यवस्था लागू…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 19 May 2026 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के संकेत दे रही है। कुछ राशियों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ अधिक…
जालंधर, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोमवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,61,600 रुपये पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,50,290 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम भी लगातार ऊंचाई पर बने हुए हैं। आज चांदी की कीमत 2,76,700 रुपये दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी वैश्विक बाजार Comex में सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट…
चंडीगढ़, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Heatwave Alert : पंजाब में गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य में 18 मई से 23 मई तक भीषण ‘लू’ चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ेगा। रविवार को भी पंजाबभर में लोगों को भीषण गर्मी और तपती धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। शनिवार के मुकाबले रविवार को राज्य के…
सासाराम, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sasaram Train Fire : बिहार के रोहतास जिले स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन…
पीलीभीत, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Pilibhit-Bahraich Highway Accident : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-बहराइच हाईवे पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। सिसैया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बोलेरो मैक्स की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और…
