नई दिल्ली, 22 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- SBI Strike ; देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बैंक कर्मचारियों ने 25 मई से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, जिससे आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। अगर यह हड़ताल होती है, तो SBI की शाखाओं में कामकाज लगातार कई दिनों तक प्रभावित रह सकता है। इसकी वजह सिर्फ दो दिन की हड़ताल नहीं, बल्कि उससे पहले और बाद में पड़ने वाली छुट्टियां भी हैं। क्यों बढ़ सकती…
Author: Vandna Verma
कंपाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Biggest Family in World ; आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां कई कपल्स सालों तक मां-बाप बनने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं Uganda के एक किसान ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मूसा हसाह्या कसेरा नाम का यह शख्स सोशल मीडिया पर “दुनिया का सबसे फर्टाइल मर्द” कहलाया जा रहा है। वजह है उनका विशाल परिवार — 8 पत्नियां, 130 बच्चे और 870 से ज्यादा पोते-पोतियां। इतना बड़ा परिवार देखकर लोग हैरान हैं और इंटरनेट पर उनकी कहानी तेजी से वायरल हो रही है। एक आदमी… और पूरा गांव जैसा परिवार करीब 68…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tower Fan ; देशभर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच लोग अब घरों को ठंडा रखने के लिए ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो बिजली बिल भी कम बढ़ाएं और जेब पर भारी भी न पड़ें। इसी वजह से इन दिनों भारतीय बाजार में टॉवर फैन की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर छोटे कमरों, किराये के मकानों, हॉस्टल और स्टूडियो अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग अब पारंपरिक पंखों और महंगे AC की बजाय टॉवर फैन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम बिजली खपत, कम जगह में फिट होने वाला डिजाइन और बेहतर एयर…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 23 May 2026 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के संकेत दे रही है। कुछ लोगों के लिए दिन मनोरंजन और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाला रहेगा, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग…
जालंधर, 21 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Heat Wave Alert ; डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि हीट वेव्स (लू) से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है, ताकि सावधानियां बरतकर लू से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों (जैसे हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित मरीजों को लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए इनकी स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डिप्टी…
नई दिल्ली, 21 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Cockroach Janata Party ; सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम की ऑनलाइन राजनीतिक मुहिम तेजी से वायरल हो रही है। अब इस अभियान का एंथम सॉन्ग ‘मैं भी कॉकरोच’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसने युवाओं के बीच नई बहस छेड़ दी है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी क्लिप्स और रील्स तेजी से वायरल होने लगीं। कई यूजर्स इस गाने को “युवाओं की आवाज” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिस्टम के खिलाफ डिजिटल विरोध का नया तरीका मान रहे हैं। वायरल हुआ…
नई दिल्ली, 21 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अचानक बड़े विवाद के केंद्र में आ गई है। पार्टी का आधिकारिक अकाउंट बंद कर दिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी, डिजिटल सेंसरशिप और युवाओं के विरोध को लेकर नई बहस छिड़ गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि पहले उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई और जब ऐसा नहीं हो पाया, तो “लीगल डिमांड” के नाम पर अकाउंट को…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 22 May 2026 : ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के संकेत लेकर आई है। कुछ लोगों को निवेश और प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता…
चेन्नई, 21 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Tamil Nadu Cabinet Expansion : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री C. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। इस विस्तार में TVK के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। तमिलनाडु में अधिकतम 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं, ऐसे में अभी भी तीन पद खाली रखे गए हैं। सहयोगी दलों के लिए खाली रखे गए पद हालांकि सरकार के अहम…
नई दिल्ली, 21 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण गर्मी और खतरनाक लू की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिनों तक राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। IMD ने लगातार ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 46 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मौसम…
