Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham Jalandhar : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मासिक आलौकिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में आयोजित मासिक अलौकिक हवन यज्ञ के दौरान यज्ञ कुंड में प्रज्वलित पावन अग्नि अपनी दिव्य आभा से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर रही थी। इसी पावन अवसर पर धाम के पीठ उपासक नवजीत भारद्वाज ने प्रसिद्ध पंक्तियों की…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- ‘Begumpura Dialogues’ – National Seminar Organized : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘बेगमपुरा डायलॉग्स – राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026’ का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी समानता, मानवीय गरिमा, सामाजिक न्याय, समावेशिता, धार्मिक सद्भाव तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बौद्धिक चिंतन और सार्थक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बनी। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय श्री गुरु रविदास जी की ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना से प्रेरित था, जो भेदभाव, असमानता, उत्पीड़न और अन्याय से मुक्त आदर्श समाज की कल्पना प्रस्तुत करती है। विचार-विमर्श में ऐसे समाज के निर्माण की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- October School Holiday List : अक्तूबर 2026 का महीना स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्वों के चलते देश के कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, छुट्टियों की संख्या और तारीखें राज्य सरकारों, शिक्षा विभागों और स्कूलों के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के लिए यह जानना जरूरी है कि किसी त्योहार पर सरकारी अवकाश घोषित होने का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।…

Read More

लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Food Divorce Trend In Relationship : आज के दौर में रिश्तों की परिभाषा के साथ-साथ खाने-पीने की आदतें भी बदल रही हैं। पहले जहां परिवार और कपल्स एक ही तरह का भोजन पसंद करते थे, वहीं अब लोगों की डाइट, स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताएं और व्यक्तिगत पसंद अलग-अलग हो गई हैं। इसी बदलाव से जुड़ा एक नया शब्द इन दिनों चर्चा में है — ‘फूड डिवोर्स’ (Food Divorce)। नाम सुनकर भले ही यह किसी रिश्ते के टूटने जैसा लगे, लेकिन इसका शादी या कानूनी तलाक से कोई संबंध नहीं है। फूड डिवोर्स का मतलब केवल इतना है…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Lovely Professional University Violence : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात सोशल मीडिया पर फैली कथित दुष्कर्म और छात्रा की आत्महत्या की खबर ने ऐसा तूफान खड़ा कर दिया, जिसने देखते ही देखते पूरे कैंपस को तनाव और अराजकता के माहौल में धकेल दिया। विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ मामला कुछ ही घंटों में हिंसक रूप ले बैठा। आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, हाईवे जाम और भारी पुलिस बल की तैनाती ने पूरे राज्य का ध्यान इस घटनाक्रम की ओर खींच लिया। विश्वविद्यालय परिसर में हालात इतने बिगड़ गए…

Read More

एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 29 Sep Rashifal 2026 : 29 सितंबर 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को परिवार और रिश्तों से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। वहीं कई जातकों के लिए करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि / Horoscope for Aries…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर के सराफा बाजार से सोमवार को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार सोना और चांदी दोनों के भाव में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 1,52,700 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि शनिवार को इसका भाव 1,55,200 रुपए था। इस तरह 24 कैरेट सोना 2,500 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं 22…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Protest Update : जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से दुष्कर्म की अफवाह के बाद पैदा हुए तनाव और हंगामे के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए युवकों के कब्जे से एक दातर (धारदार हथियार) और कुछ वॉकी-टॉकी सेट बरामद किए गए हैं। 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Internet Shutdown : जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अफवाहों के प्रसार को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। रविवार देर रात यूनिवर्सिटी परिसर में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Closed for 10 Days Following Violent Unrest : जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार देर रात हुए हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कैंपस में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए 28 सितंबर से अगले 10 दिनों तक सभी नियमित कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही आगामी मिड-टर्म परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। रविवार रात छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद परिसर में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। घटना के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं…

Read More