





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh Taj Hotel : चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में बुधवार सुबह एक बिजनेसमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। होटल के कमरे में उनका शव मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निवासी 56 वर्षीय दीपक मित्तल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल करीब दो दिन पहले होटल में ठहरे थे। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने दीपक मित्तल को बिस्तर पर बेसुध पाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमरे से शराब और दवाइयां बरामद
पुलिस के अनुसार, होटल के कमरे से शराब और कुछ दवाइयां बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में अधिक शराब पीने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Chandigarh Taj Hotel : युवती से पूछताछ कर रही पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि दीपक मित्तल के साथ एक युवती भी होटल आई थी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा होटल के रिकॉर्ड और अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मार्कफेड की बैठक में शामिल होने आए थे चंडीगढ़
बताया जा रहा है कि दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट से जुड़े बड़े ठेकेदार थे। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान होटल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों का इंतजार है, जिसके बाद ही मामले से जुड़ी तस्वीर साफ हो सकेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


