





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Agniveer Recruitment Rally Jalandhar : जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 14 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में 9 दिवसीय भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले युवाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एसडीएम शुभी आंगरा ने भर्ती रैली स्थल का दौरा किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।
युवाओं की सुविधा के लिए होंगे जरूरी इंतजाम
एसडीएम ने अधिकारियों को भर्ती स्थल पर साफ-सफाई, पीने के स्वच्छ पानी और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शौचालयों, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीमों और फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का भी उचित प्रबंध करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Agniveer Recruitment Rally Jalandhar : विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर
बैठक के दौरान एसडीएम शुभी आंगरा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनी रहे और युवाओं को जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। बैठक में जालंधर कैंट के डायरेक्टर रिक्रूटमेंट कर्नल रश्मि नारायण, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे, सरकारी स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल रणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


