एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 30 Aug Rashifal 2026 : 30 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा, तो कुछ को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं कम हो सकती हैं, जबकि वृषभ राशि के लोगों को नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। वहीं कन्या राशि के जातकों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर के लाखों वाहन चालकों को बड़ा झटका देते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार, 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के बाद दिल्ली में CNG का भाव 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में उछाल बना वजह IGL ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG)…
काठमांडू (वीकैंड रिपोर्ट)- Nepal Flash Flood : हिमालयी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नेपाल सरकार ने विदेशी सहायता को लेकर अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है। पहले विदेशी बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करने वाला नेपाल अब भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञ टीमों को सीमित तकनीकी सहायता प्रदान करने की अनुमति देगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक लापता हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों की तलाश के लिए सहयोग की पेशकश…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। लगातार बारिश के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए पंजाब में किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश की गतिविधियां कम होने से आने वाले दिनों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 31 अगस्त तक मौसम रह सकता है शुष्क मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Boyfriend Girlfriend Theft Case : चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मनीमाजरा इलाके में घर के बाहर खड़ी कार से 12.50 लाख रुपये नकद और सोने के सिक्के चोरी किए थे। पुलिस ने मामले में अब तक 5.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम व सोने के सिक्कों की तलाश जारी है। बिहार का युवक और तरनतारन की युवती गिरफ्तार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय नितेश निवासी जगतपुरा (मूल…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को पंजाब…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,66,500 रुपये पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी 500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 24 और 22…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bans Analog Paneer for One Year : पंजाब सरकार ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य में एनालॉग (नॉन-डेयरी) पनीर के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ द्वारा जारी किए गए हैं। कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 30(2)(ए) के तहत की गई है। अब नहीं बनेगा या बिकेगा एनालॉग पनीर सरकारी आदेश के बाद पंजाब में कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर किसी भी नाम से एनालॉग पनीर का निर्माण, भंडारण…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Neha Murder Case Chat Leak : जालंधर के चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। इसी बीच मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। आरोपी पति उमंग बस्सी और उसकी कथित गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच हुई चैट सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह चैट सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा द्वारा साझा किए जाने का दावा किया गया है, जिन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चैट में सामने आए करीबी रिश्तों के संकेत सामने आई चैट के अनुसार, सतपाल…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Vipan Sabharwal Chairman of Bhagwan Valmiki Ashram Trust : भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से विपन सभरवाल जी को दूसरी बार भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट का चेयरमैन बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि युथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, उपप्रधान साहिल वर्मा, उपप्रधान वरुण अटवाल, उपप्रधान काकू अटवाल, विनय अटवाल, अजय गिल, गुरप्रीत सिंह,…
