नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- E100 Fuel : भारत में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में संशोधन के तहत 100 प्रतिशत एथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को नियमों में शामिल किया गया है। नए बदलाव में उत्सर्जन संबंधी प्रावधानों के तहत E85 के साथ E100 को भी जगह दी गई है। इस बदलाव से वाहन कंपनियों के लिए एथेनॉल आधारित गाड़ियां विकसित करने और उन्हें बाजार में पेश करने का रास्ता आसान हो सकता है। हालांकि, इसका…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Illegal Colonies : जालंधर में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। शहर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर बिना जरूरी मंजूरियों के कॉलोनियां विकसित करने और प्लॉट व कोठियां बेचने के आरोप सामने आए हैं। इन गतिविधियों से नगर निगम के राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सवाल यह है कि यदि इन कॉलोनियों के खिलाफ शिकायतें पहले से मिल रही थीं, तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी? जालंधर वेस्ट से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विधायक हैं। इसी क्षेत्र में…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh Sharjah Direct Flight : पंजाब, हरियाणा और ट्राइसिटी के हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से करीब तीन साल के अंतराल के बाद शारजाह के लिए सीधी उड़ान सेवा 26 अक्टूबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस इस रूट पर सप्ताह में चार दिन नॉन-स्टॉप फ्लाइट संचालित करेगी। इससे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले यात्रियों को एक और सीधा विकल्प मिलेगा। इसी के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की कनेक्टिविटी भी बढ़ने जा रही है। अकासा एयर 1 दिसंबर से गोवा और बेंगलुरु…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Dowry Death Case : पंजाब में दहेज की मांग से जुड़ा एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्रेजा कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर उसकी जान ले ली गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सास, ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी अभी फरार हैं। शादी के बाद भी कार के लिए किया जाता था परेशान प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभदेव सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बौड़े किसाना (सलाहपुर बेट) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 27 Oct Rashifal 2026 : 27 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों को धार्मिक यात्रा की योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है, जबकि वृश्चिक राशि वालों को अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं, कुछ राशियों के लिए भावनात्मक रूप से यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता…
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Women Avoiding Marriage : भारत में शादी को लंबे समय से केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि दो परिवारों के मिलन और जीवनभर साथ निभाने वाले बंधन के रूप में देखा जाता रहा है। यहां परिवार, परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं का विशेष महत्व है। महिलाओं को घर की इज्जत और पति को जीवनसाथी के साथ-साथ परिवार का प्रमुख मानने जैसी धारणाएं भी समाज के कई हिस्सों में देखने को मिलती हैं। लेकिन इस पारंपरिक तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है। कई महिलाओं के लिए शादी के बाद नई जिम्मेदारियों, सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत आजादी…
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Chanakya Niti : शादी जिंदगी का ऐसा फैसला है, जो दो लोगों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों और भविष्य को भी जोड़ता है। ऐसे में जीवनसाथी चुनते समय सिर्फ पहली मुलाकात में अच्छा लगना, शानदार नौकरी या आकर्षक व्यक्तित्व देखकर फैसला लेना समझदारी नहीं है। किसी इंसान को सही मायने में समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि वह रोजमर्रा की जिंदगी में दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है, मुश्किल समय में किस तरह प्रतिक्रिया देता है और अपनी जिम्मेदारियों को कितनी गंभीरता से निभाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी व्यक्ति…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 25 Oct to 31 Oct 2026 : 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई अहम बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति का प्रभाव करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए तरक्की और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को निवेश, कार्यक्षेत्र और रिश्तों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस सप्ताह सूर्य, बुध और वक्री शुक्र तुला राशि में रहेंगे। बुध…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 25 Oct Rashifal 2026 : 25 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में नई संभावनाएं और उम्मीदें लेकर आ सकता है। कुछ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। परिवार का सहयोग, रिश्तों में सुधार और लंबे समय से अटके काम पूरे होने से कई लोगों को राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षकों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन फायदेमंद रह सकता है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 25…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Market Day : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन और नूरपुर रोड कैम्पसों में उत्साह एवं उमंग के साथ भव्य ‘मार्केट डे’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने युवा उद्यमियों को अपनी रचनात्मकता, नवाचारी विचारों और उद्यमशीलता के कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। दोनों परिसरों में कलात्मक कृतियों, हस्तनिर्मित उत्पादों और आकर्षक खाद्य स्टॉलों से सजे जीवंत बाज़ार का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। ग्रीन मॉडल टाउन कैम्पस में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी (अल्युमनाई) श्री ऋषि चड्ढा ने अपनी माता जी के साथ किया। वे एक उभरते हुए उद्यमी एवं डिजिटल…
