जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Festival Special Train : नवरात्रि और दशहरा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का फैसला लिया गया है। पहले यह स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच चलाने की योजना थी, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसे 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक भी अतिरिक्त फेरों के रूप में चलाया जाएगा। नई…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर में शुक्रवार को सोना-चांदी के बाजार से खरीदारों के लिए अहम अपडेट सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 24 कैरेट सोना आज 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुरुवार को इसका भाव 1,52,300 रुपए था। यानी एक दिन में 700 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। आज 22 कैरेट सोना 1,42,290 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि…
फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Violence : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म की सूचना फैलने के बाद हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए युवक यूनिवर्सिटी परिसर में हुई हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- October New Rules Change : अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ देशभर में आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से LPG सिलेंडर, बैंकिंग सेवाएं, UPI भुगतान, सरकारी सब्सिडी और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों से जुड़े नए नियम प्रभावी हो गए हैं। इन बदलावों का असर सीधे तौर पर उपभोक्ताओं, कारोबारियों और बैंक ग्राहकों पर पड़ सकता है। वहीं, इसी महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक भी होने वाली है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।…
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Indira Ekadashi 2026 Date : हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह एकादशी पितृपक्ष के दौरान आती है, इसलिए इसका संबंध भगवान विष्णु की आराधना के साथ-साथ पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म से भी जुड़ा होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहीं पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी का पुण्य अपने पितरों को समर्पित करने से उन्हें कष्टों से मुक्ति मिलती है और परिवार…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gandhi Jayanti & Shastri Jayanti Celebrate : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सभी पाँच विद्यालय परिसरों—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारा, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड एवं कपूरथला रोड—तथा कॉलेजेज में बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे विद्यार्थी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का रूप धारण कर आए और दोनों राष्ट्रीय विभूतियों के चित्रों पर पुष्पमालाएँ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों को गांधी जी के प्रेरणादायी जीवन-प्रसंगों से परिचित कराने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ashok Mittal Statement for LPU Controversy : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में हुए विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पंजाब और उसकी अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ‘बाहरी राज्यों के छात्र पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़’ अशोक मित्तल ने कहा कि पंजाब के बाहर से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन छात्रों की वजह से हजारों स्थानीय…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- UPI Merchant Charge Protest : यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत व्यापारी शुल्क के विरोध में देशभर के व्यापारी संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में आयोजित एक राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इस मुद्दे पर साझा रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता और राष्ट्रीय महासचिव मुकंद मिश्रा ने की। पंजाब की ओर से पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्यारे लाल सेठ, महासचिव समीर जैन और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजाब इकाई…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gurdaspur Tajinder Singh Murder Case : गुरदासपुर के चर्चित तजिंदर सिंह मौत मामले में पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पुलिस ने तजिंदर की 16 वर्षीय नाबालिग गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवती ने कुछ युवकों को पैसे देकर तजिंदर की पिटाई करवाने की साजिश रची थी। अदालत ने नाबालिग को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान हमले से पहले और बाद की घटनाओं, आरोपियों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Matches on Matrimonial Sites Froud : चंडीगढ़ में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए रिश्ते तलाश रही एक पीएचडी छात्रा के साथ लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खुद को IPS अधिकारी और बाद में RAW एजेंट बताकर युवती और उसके परिवार का भरोसा जीता। शादी का सपना दिखाकर उसने न केवल लाखों रुपये ऐंठ लिए, बल्कि सोना, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान भी अपने कब्जे में कर लिया। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती मूल रूप से पंचकूला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रही…
