बालाघाट (वीकैंड रिपोर्ट): मध्य प्रदेश में बैगा आदिवासियों के लिए सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन आदिवासी बहुल बालाघाट जिले में हालात ऐसे हैं कि यहां पर एक प्रसूता की डिलीवरी बैलगाड़ी में करानी पड़ी. यहां पर सड़क इतनी खराब है कि एंबुलेंस ही नहीं पहुंच पाई. लेकिन चूंकि गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना था, तो बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ा. लेकिन महिला अस्पताल पहुंच पाती, उसके पहले ही उसकी डिलीवरी हो गई. https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1296659691267698688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1296659691267698688%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Findia%2Fmadhya-pradesh-balaghat-tribal-woman-delivers-baby-in-a-bullock-cart-unavailability-of-ambulance-2282949 जानकारी है कि लालबर्रा मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर रानीकुठार के गणखेड़ा में सड़क खराब होने की वजह से जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाई और बैलगाड़ी…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है, खास दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में. गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन हर ओर पानी से लोग हलकान भी हो रहे हैं. मंगलवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है. जगह-जगह जलजमाव की समस्या पैदा हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (शुक्रवार) सुबह अनुमान जताया था कि दिल्ली के नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर और रूड़की में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग ने आज तड़के मुरादाबाद, अमरोहा, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतोली, मुजफ्फरनगर, मेरठ,…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने राज्य में कोराेना के मामले के बढ़ने के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई आपात कदम उठाने की घोषणा की है। राज्य के शहरों और बड़े कस्बों में अब शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले रात नौ बजे से कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही बसों और अन्य वाहनों में 50 फीसदी यात्री ही सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रह सकेंगे। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी। शाम सात बजे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): तकरीबन 5 महीने से बंद दिल्ली मेट्रो का संचालन कभी भी शुरू किया जा सकता है। इसकी संभावना बनने लगी है। ताजा गतिविधियां इस ओर इशारा करने लगी हैं। दरअसल, बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुखिया मंगू सिंह ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के परिचालन प्रणाली के संचालन और रखरखाव की जांच के लिए स्टेशन का मुआयना किया। DMRC के अधिकारियों ने इसे ‘नियमित निरीक्षण’ करार दिया है। वहीं, जानकारों की मानें तो मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की कड़ी में यह निरीक्षण किया गया है। बता दें कि यह निरीक्षा ऐसे समय…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उफनायी नदियों की बाढ़ से उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 875 गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इनमें से 578 गांवों का संपर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया है. प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा, राप्ती और घाघरा नदियों की बाढ़ से प्रदेश के आम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, पीलीभीत, संतकबीर नगर तथा सीतापुर के 875 गांव प्रभावित हैं. इनमें से 578 गांव टापू से बन गये हैं और उनका संपर्क अन्य स्थानों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.26 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 7.93 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, हालांकि ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (शुक्रवार) जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,05,823 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह…
शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज पूर्वार्ध में कठिन अवधि होगी। आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। जो समर्थन की कमी थी, वह अब उपलब्ध होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, जो आपको देर से परेशान कर रहा था, अब धीरे-धीरे बेहतरी की ओर मोड़ लेगा। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे…
21 अगस्त को जन्मे हुए जातकों का यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा. चल रहीं परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, धर्म के साथ साथ सामाजिक कार्य करने के लिए यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण होगा। सेहत: गले संबंधित रोगों से बचने का समय हैं। पुरानी चल रही बीमारी वर्ष के महत्व से ठीक होने लगेंगी। नेत्र पीड़ा हो सकती हैं। सावधानी रखनी पडेगी। व्यापार: व्यापार के लिए यह वर्ष थोड़ा परेशानी दे सकता हैं। परंतु कारोबार में उतार-चढाव के साथ साथ धन का आवागमन चलता रहेगा। रिश्ते: अपनी जिम्मेदारी के साथ परिवार का ध्यान रखे। अपने बड़ो तथा छोटे भाइयों से प्रेमपूर्वक व्यवहार…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार मामलों के चलते कैप्टन सरकार ने वीरवार को बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के हर शहर में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू होगा। ये आदेश शुक्रवार से लागू होंगे। यानि कि अब दुकानें और होटल-रेस्टोरेंट भी सात बजे से पहले बंद करने होंगे। दुकानों और होटल-रेस्टोरेंटों संबंधी अभी टाइमिंग नहीं आई है। इसके अलावा जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में पंजाब सरकार ने कारों के अंदर तीन से ज्यादा लोगों के बैठने पर फिर से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाहियां अब भारी पड़नी शुरू हो गई है। शहर के कई इलाके कोरोना की चपेट में हैं। बुधवार को जिले में पहली बार 238 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 3 की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में एक की पहचान निज़ातम नगर के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई, जिसने इलाज दौरान आज दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह 192 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में एक निजी अस्पताल के प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.राजेश अग्रवाल, कई पुलिस मुलाजिम, हैल्थ वर्कर, बिजली बोर्ड…
