चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने सी.बी.आई. (CBI) को सभी बेअदबी कांड से जुड़े दस्तावेज पंजाब पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए थे। पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित कोटकपूरा गोलीकांड में कई लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले से संबंधित दो अफसरों लुधियाना के पूर्व ए.डी.सी.पी. परमजीत सिंह पन्नू और कोटकपूरा के एस.पी. बलजीत सिंह सिद्दू को निलंबित तक दिया गया है। डी.जी.पी. पंजाब ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश की थी जिसके चलते गृह विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिस अधिकारी आई.पी.सी.…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मुकाबल में कुछ ऐसा हुआ तो इससे पहले कभी टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) के इतिहास में नहीं हुआ था। टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) में पहली बार पुरुषों के मुकाबले में किसी महिला को अंपायरिंग करने का मौका दिया गया। क्लेयर पोलोसाक दुनिया की पहली महिला अंपायर बन गई हैं जिन्होंने पुरुषों के मुकाबले में अंपायरिंग का जिम्मा संभाला। टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) के इतिहास में पहली बार किसी महिला को पुरुषों के मैच में बतौर अंपायर मैच का हिस्सा बनने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में धीरे-धीरे कोरोना से सामान्य हो रहे हालातों और वैक्सीनेशन की तैयारियों के बीच राज्य सरकार (State government) ने 7 जनवरी से 5वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। करीब साढ़े 9 महीने से घरों में बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे स्टूडैंट्स अब फिर से कक्षाओं में आकर पढ़ सकेंगे। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। सरकार ने सभी स्कूलों को कोविड-19 (COVID-19) के चलते जारी गाइडलाइन्स (Guidelines) भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने बताया कि…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बर्ड फ्लू (Bird flu) के भय से पोल्ट्री कारोबार प्रभावित होना शुरू हो गया है। चंद दिनों में ही चिकन व अंडे (Eggs) के दामों में उल्लेखनीय गिरावट आई। आलम यह है कि बर्ड फ्लू (Bird flu) के चलते माल की बिक्री प्रभावित होने के डर से पोल्ट्री फार्म से लेकर थोक व रिटेल दुकानदारों ने दाम कम कर दिए। कुछ दिन पहले थोक में जो अंडे (Eggs) 580 रुपये प्रति सैंकड़ा तक पहुंच चुके थे, उनके दाम इन दिनों लुढ़ककर मात्र 505 रुपये तक रह गए हैं। इसी तरह 220 रुपये प्रति किलो बिक रहे चिकन के दाम भी गिरकर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): चालू खरीफ सीजन के दौरान देश में एम.एस.पी. पर फसलों की खरीद जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 4 जनवरी तक देश में 506.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की सरकारी खरीद हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 405.10 एल.एम.टी. खरीद हुई थी। सूत्रों के अनुसार देश में आए कुल धान में अकेले पंजाब (Punjab) ने 202.78 लाख मीट्रिक टन की खरीद कर देश भर में रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब (Punjab) ने पिछले साल 2019-20 में 162.33 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। वहीं इस साल देश भर में करीब 41 फीसदी धान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका (America) में कैपिटॉल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ‘‘लॉकडाउन” (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया. कैपिटल के भीतर यह घोषणा की गई कि ‘‘बाहरी सुरक्षा खतरे” के कारण कोई व्यक्ति कैपिटॉल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता. जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटॉल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटॉल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की.…
वॉशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका (America) में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी खींचतान जारी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने व्हाइट हाउस और कैपिटोल हिल्स के बाहर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद परिसर को ‘लॉकडाउन’ (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया. कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता. दूसरी ओर ट्विटर (Twitter) ने ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को हटाने के साथ ही 12 घंटे के लिए उनका हैंडल सस्पेंड कर दिया. ट्विटर (Twitter) के इस एक्शन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट):भारत समेत दुनियाभर के 190 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अभी तक 8.71 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 18.82 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,03,95,278 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह…
वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज समय उत्तम है अपनी किसी भी परेशानी में किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह व सहयोग अवश्य लें इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा खोई हुई प्रतिष्ठा भी दोबारा हासिल होगी घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी वित्त – आज आप किसी की भी सलाह अथवा सुझाव पर गंभीरता से ध्यान दें अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं जिसकी वजह से अपने व्यक्तिगत खर्चों में कटौती…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के शिक्षा मंत्री (Minister of Education) विजयइंद्र सिंगला ने आज कहा कि अभिभावकों की पढ़ाई संबंधी फिक्रमंदी के मद्देनज़र राज्य सरकार ने 7 जनवरी से सभी सरकारी, अर्ध -सरकारी और प्राईवेट स्कूल फिर खोलने का फ़ैसला किया है। सिंगला ने बताया कि स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 तक रहेगा और सिर्फ़ 5वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में आकर क्लास लगाने की आज्ञा दी जाएगी। विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह (Chief Minister Captain Amarendra Singh) ने अपनी सहमति देते हुए शिक्षा विभाग को कोविड -19…
