चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार (Government of Punjab) ने शुक्रवार को राज्य में 3 आई.पी.एस. (IPS) अधिकारियों के तबादलों (Transfer) के आदेश जारी किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सहायक एस.पी. फिल्लौर सुहैल कासिम मीर को एस.पी. फिल्लौर, सहायक एस.पी. महलकलां (बरनाला) डा. प्रज्ञा जैन को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ए.डी.सी.पी.) विशेष ब्रांच और कम्युनिटी अफेयर्ज, लुधियाना जबकि ए.एस.पी. सुनाम (संगरूर) डा. महताब सिंह को एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) तरनतारन लगाया गया है।
Author: Vandna Verma
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज समय बेहतरीन है आपके व्यक्तित्व के समक्ष विरोधी परास्त रहेंगे और आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से संपन्न कर सकेंगे युवा वर्ग को कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती हैं वित्त – आज आप अपने बजट का ध्यान रखें घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक खर्चा हो सकता है किसी के प्रति अपने मन में नकारात्मक विचार ना लाएं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है व्यवसाय– आज साझेदारी…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): साईंस एंड टैक्नालोजी विभाग की इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के अंतर्गत इनोसैंट हाट्र्स के छह विद्यार्थियों के साईंस प्रोजैक्ट्स का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों के अकाऊंट में दस-दस हजार की राशि भी दी गई है ताकि वे अपने हिसाब से अपने मॉडल को और बेहतर बना कर प्रदर्शित कर सकें। इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन दिवांश शर्मा, अनीश सिक्का, ज्येष पंडित, हार्दिक चड्ढा, लोहारां ब्रांच से स्वर सेठी, मुस्कान कोहली का नाम चयनित हुआ है। विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि किाले में चयनित २१ विद्यार्थियों में से छह विद्यार्थी इनोसैंट हाट्र्स के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केजीएफ (KGF) स्टार यश (Yash) आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं. उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ. यश के बर्थडे पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्श भी उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. यश (Yash) फैन्स के बीच रॉकिंग स्टार के नाम से भी काफी पॉपुलर हैं. यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है. यश ने बहुत कम समय में ही कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान बना ली. हालांकि यश को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनकी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ (KGF Chapter 1) से मिली. इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) आज यानी कि 8 जनवरी, 2021 को गेट परीक्षा (GATE 2021 admit card 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। संस्थान आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitb.ac.in पर जारी करेगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगइन और क्रेडेंशियल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि यह परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में 9:30 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। GATE…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): डायरैक्टोरेट जनरल ऑफ जी.एस.टी. इंटैलीजैंस (GST Intelligence) डी.जी.जी.आई. की जोनल टीम (Zonal team) अमृतसर व रिजनल टीम (Regional team) लुधियाना के ज्वाइंट ऑप्रेशन में गत देर रात महानगर के ओवरलॉक रोड स्थित एक व्यापारी के ऑफिस व गोदाम पर दबिश दी। विभाग ने इस कार्रवाई में लगभग 65 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग का खुलासा किया। इस नैक्सस का किंगपिन एक स्क्रैप व्यापारी है, इसलिए उसकी फर्म पर कार्रवाई शुरू होने के बाद से शहर के अन्य स्क्रैप डीलरों में दहशत का माहौल है। लाखों की नकदी की रिकवर, कई दस्तावेज भी मिले विभागीय सूत्रों के अनुसार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी पेट्रोल (petrol) कीमतों पर जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकार से ऊंची पेट्रोल, डीजल कीमतों पर राहत देने की सिफारिश की है। मंत्रालय ने कहा है कि उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी जा सकती है। मंत्रालय के मुताबिक, कोरोनाकाल में पेट्रोल डीजल (Petrol diesel) पर बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क में अगर 50 फीसदी कटौती भी कर दी जाए, तो पेट्रोल (petrol) के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक नीचे आ सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने पेट्रोल (petrol) पर एकमुश्त 10 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) और सर्गुन मेहता स्टारर (Sargun Mehta) अफसाना खान (Afsana Khan) का ‘तितलियां’ (Titliaan) सॉन्ग यू-ट्यूब पर काफी हिट हुआ था. हाल ही में इस सॉन्ग का नया वर्जन ‘तितलियां वर्गा’ (Titliaan Warga) रिलीज हुआ है, जिसे हार्डी संधू ने गाया है. खास बात तो यह है कि बीते छह जनवरी को रिलीज हुआ यह सॉन्ग यू-ट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ ही इस गाने के जरिए हार्डी संधू ने यह भी बताया दिया है कि ‘यार कौन सा नशा करता है.’ गाने के वीडियो को यू-ट्यूब पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने राज्य की जेलों के ढांचे को मजबूत कर आत्मनिर्भर करने के लिए खाका पेश किया। साथ ही ऐलान किया कि सबकुछ योजना मुताबिक चला तो आगामी समय में जेलों से वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए ही पेशी करवाई जाएगी। इसके लिए ढांचागत निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि रोजमर्रा की पेशियों पर होने वाला करीब 45 लाख रुपए प्रतिदिन का खर्चा बचेगा। रंधावा ने बताया कि एक संस्था ने सर्वे में तथ्य पेश किया था कि सिर्फ पंजाब में ही कैदियों को अदालतों में पेशी पर लाने-लेजाने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जीवन में हर व्यक्ति की यही इच्छा है कि वह श्री राम मंदिर (Shri Ram Temple) अयोध्या में जाकर प्रभु श्रीराम (Shri Ram) के साक्षात दर्शन कर सके। यह हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। आज जालंधर शहर में श्रीराम (Shri Ram) जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा धन संग्रहण कार्यालय खोला गया। इस कार्यालय में श्रीराम (Shri Ram) मंदिर निर्माण में सहयोग के इच्छुक लोग आकर अपना सहयोग दे सकते हैं। इसके साथ ही यह कार्यालय कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर नगर भ्रमण पर भेजेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस मंदिर…
