चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे (Indian Railways) पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है। वहीं, ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण व मार्ग तबदील किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जे.सी.ओ. 6 जनवरी व 05612 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जे.सी.ओ. 8 जनवरी को, 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 06 व 8 को, 08238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 8 व 10 जनवरी को रद्द रहेंगी। जबकि 02715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 6 जनवरी को नई दिल्ली में समाप्त किया जाएगा। 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस जे.सी.ओ.…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कॉमेडियन और लेखक, सिटकॉम मिस्टर बीन (Mr Bean) रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) आज अपना 66 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं। आपको बता दें, 6 जनवरी, 2021 को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, रोवन एटकिंसन आज 66 साल के पोरे हो चुके है। वह एक CBE, एक पटकथा लेखक एक कॉमेडियन और एक बहुत ही बहुमुखी अभिनेता है, जिसने यूके के कुछ सबसे स्थायी – और प्रफुल्लित करने वाली फिल्मों में अभिनय किया है। कॉमेडी में सबसे मजेदार अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है वह नाट्य प्रस्तुतियों का भी हिस्सा रहे है। एटकिंसन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को पहली वर्ल्ड कप (World cup) ट्राफी दिलाने वाले कपिल देव (Kapil Dev) का आज 62वां जन्मदिन है. आज ही के दिन साल 1959 में पंजाब के चंडीगढ़ में उनका जन्म हुआ था. भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे अब पूरी दुनिया याद करती है. कपिल देव (Kapil Dev) अब क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में भी नजर आते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने 18 टेस्ट मैचों में 72 विकेट लिए हैं. वहीं अहमदाबाद में खेले गए एक टेस्ट में वह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपनी टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है और इसका नोटिफिकेशन भारत में मंगलवार शाम से धीरे-धीरे यूजर्स को दिया जा रहा है. वॉट्सऐप ने यूजर्स को नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए 8 फरवरी 2021 तक का समय दिया है. तब तक पॉलिसी को यूजर्स को एक्सेप्ट करना होगा वरना अकाउंट डिलीट करना होगा. आपको बता दें यूजर्स को अपना अकाउंट जारी रखने के लिए नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा. इसके लिए कोई ऑप्शन यूजर्स को नहीं मिलेगा. हालांकि, अभी यहां ‘नॉट…
सैन फ्रांसिस्को (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने मंगलवार को Alipay और WeChat pay सहित कई अन्य चीनी ऐप्स को बैन करने का आदेश दिया है. ट्रंप की ओर से जारी कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि चीनी कंपनियों से जुड़े ऐप्स चीन की शी जिनपिंग की सरकार के साथ यूज़र इन्फॉर्मेशन साझा कर सकते हैं, ऐसे में ऐसे ऐप्स को यूएस में बैन कर दिया जाए. यह कार्यकारी आदेश अगले 45 दिनों में लागू किया जाना है. उसके हफ्तों पहले निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की जगह लेने वाले हैं. ट्रंप का…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल एयरपोर्ट (Guru Ramdas International Airport) पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर दुबई से पहुंची फ्लाइट के यात्री से 47 लाख रुपए की कीमत का सोना (Gold) जब्त किया है। यात्री ने सोने की फोम बनाकर उस पर कार्बन पेपर चढ़ाया हुआ था ताकि एक्स-रे मशीन में उसको ट्रेस न किया जा सके, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने तस्करों के इरादों को नाकाम कर दिया।
जीरकपुर (वीकैंड रिपोर्ट): ढकोली पुलिस (police) ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में दो लड़कियों समेत चार लोगों को काबू किया है। पुलिस (police) ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ढकोली थाना प्रभारी इंस्पैक्टर दीपइंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस (police) को सूचना मिली थी कि सन्नी सचदेवा निवासी अबोहर वी.आई.पी. रोड जीरकपुर में रहता है और गगनदीप सिंह निवासी अबोहर शिवा एन्क्लेव जीरकपुर क्षेत्र में लड़कियों से जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते हैं। सूचना मिली थी कि दोनों दो लड़कियों को लेकर मुबारिकपुर से ढकोली की तरफ आ रहे हैं।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले 10 दिनों में भारत के कई राज्यों में लाखों पक्षी मृत मिले हैं. कम से कम चार राज्यों- हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और राजस्थान ने बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि कर दी है, जिसके बाद इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई अन्य राज्य भी अलर्ट (Alert) हो गए हैं. केरल में पिछले कुछ दिनों में 12,000 बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं. वहीं हिमाचल में भी हजारों पक्षी मृत मिले थे, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा ने अपने-अपने राज्य में सैंपलों की जांच…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से हर तरफ काम प्रभावित हुआ है. लॉकडाउन (Lockdown) खत्म होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood industry) का काम भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. मगर साल 2021 नई उम्मीदों का साल है. इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. इसमें एक फिल्म सलमान खान की राधे भी है. फिल्म को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. फिल्म के राइट्स बहुत महंंगे दाम पर बिके हैं और कोरोना काल में इसे बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोनावायरस (Coronavirus) से पिछले चौबीस घंटों में चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) से चार लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 5404 हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में 211 नए पाजिटिव मामले सामने आने के साथ अब तक पाजिटिव मामले बढ़कर एक लाख 67 हजार से अधिक हो गई। सक्रिय मरीज 2983 रह गये हैं। राज्य में अब तक…
