
बारामुला (वीकैंड रिपोर्ट): Drone bombing on terrorists : जम्मू और कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में दो आतंकवादियों को भारतीय सेना के जवानों ने धर-दबोचा है। आतंकियों से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बारामुला में पकड़े गए आतंकवादियों से दो पिस्तौल, पांच हथगोले और अन्य कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Drone bombing on terrorists : अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इसी बीच सूचना मिली है कि सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के दो से तीन आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। पहाड़ी पर छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अंतिम प्रहार की कार्रवाई शुरु कर दी है। उनके ठिकाने पर ड्रोन से विस्फोटक गिराया गया है, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ है और वहां आग की कुछ लपटाें के साथ धुआं उड़ा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


