





बिजनेस डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी कमजोरी दर्ज की गई। सोने की कीमत में 4,725 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 8,231 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
सोने का भाव 4,725 रुपये गिरा
MCX पर शुक्रवार सुबह 9:40 बजे सोने का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 4,725 रुपये यानी 3.71 प्रतिशत गिरकर 1,22,727 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,22,234 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,23,629 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। लगातार गिरावट के कारण निवेशकों की नजर अब सोने की कीमतों में आगे होने वाले बदलाव पर टिकी हुई है।
चांदी भी 8,231 रुपये प्रति किलो टूटी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 8,231 रुपये यानी 5.23 प्रतिशत कमजोर होकर 1,49,251 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम भाव 1,48,034 रुपये प्रति किलो और उच्चतम भाव 1,51,183 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर
घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,546 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 6.01 प्रतिशत गिरकर 41.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
Gold-Silver Price : डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में 6,000 रुपये से अधिक की गिरावट के बाद भी दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स गोल्ड को 3,750 डॉलर के स्तर के नीचे रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, जो बाजार में बिकवाली के दबाव को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दिसंबर में होने वाली पॉलिसी बैठक बाजार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। डॉलर की मजबूती, महंगाई के अनुमान और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय होने की संभावना है।
मार्च 2025 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा डॉलर इंडेक्स
अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स बढ़कर 103.74 पर पहुंच गया है। यह मार्च 2025 के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है। डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कनाडाई डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाता है। फिलहाल बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


