

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Gippy Grewal Business Class Seat Issue : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा (Air Canada) की एक फ्लाइट में अपने साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गिप्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने बिजनेस क्लास का टिकट खरीदा था, लेकिन फ्लाइट में उन्हें इकोनॉमी क्लास की सीट दे दी गई। गिप्पी ग्रेवाल के अनुसार, जब उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से इस बारे में सवाल किया तो उन्हें कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि स्टाफ ने सिर्फ इतना कहा कि ऐसा हो चुका है और अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।
सवाल पूछने पर मिला फ्लाइट छोड़ने का विकल्प!
गिप्पी ने दावा किया कि जब उन्होंने अपनी सीट बदले जाने के कारणों को लेकर लगातार जानकारी मांगनी चाही, तो समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें फ्लाइट लेने या छोड़ने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें विमान से उतारने तक की चेतावनी दी गई।
Gippy Grewal Business Class Seat Issue : ‘मैं सिर्फ वही सीट मांग रहा था, जिसका भुगतान किया था’
अपने पोस्ट में गिप्पी ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने एयरलाइन से किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की थी। उनका कहना था कि उन्होंने बिजनेस क्लास के लिए भुगतान किया था और केवल उसी श्रेणी की सीट की अपेक्षा कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनकी सीट क्यों बदली गई और इस बदलाव की जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई। गिप्पी के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरलाइन की ओर से साधारण माफी तक नहीं मांगी गई।
सोशल मीडिया पर मामला बढ़ा तो Air Canada ने दिया जवाब
गिप्पी ग्रेवाल की पोस्ट वायरल होने के बाद एयर कनाडा ने भी X पर प्रतिक्रिया दी। एयरलाइन ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी और मामले की जांच का आश्वासन दिया। कंपनी ने गिप्पी से निजी संदेश (DM) के जरिए अपना बुकिंग रेफरेंस और टिकट पर दर्ज नाम साझा करने का अनुरोध किया, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके। हालांकि, एयर कनाडा की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बिजनेस क्लास से इकोनॉमी क्लास में सीट बदलने की स्थिति आखिर क्यों बनी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


