
जालंधर, 3 जुलाई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Corporation : मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। निगम कर्मचारियों की आगामी तीन महीने तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कमिश्नर ने पुराने नालों, सीवरेज लाइनों और सड़क किनारे लगी जालियों की सफाई के लिए चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी सफाई और मरम्मत कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव की समस्या को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर ने जॉइंट कमिश्नर, जोनल कमिश्नर, एसई और एक्सईएन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निचले कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।
Jalandhar Municipal Corporation : भारी बारिश के दौरान बिजली बाधित होने की स्थिति में जल निकासी प्रभावित न हो, इसके लिए सभी डिस्पोजल प्वाइंट्स पर जेनरेटर और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के आदेश भी जारी किए गए। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, पुराने नालों के किनारों को पक्का करने, शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई, सीवर मैनहोल पर ढक्कन लगाने और पेयजल आपूर्ति में क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम ने झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान तेज करने पर भी विशेष जोर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर शहरवासियों को मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


