

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CA Inter Examination : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बी.कॉम. की छात्रा गुरसिमर कौर ने सीए इंटर ग्रुप-II तथा विधि उप्पल ने सीए इंटर ग्रुप-I उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
CA Inter Examination : महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपने व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत तलवाड़, स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्षा मीनू कोहली तथा सविता महेंद्रू भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


