
चंडीगढ़, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- High Court Appeal by AAP Sanjeev Arora : संजीव अरोड़ा ने अपनी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया है। मंत्री अरोड़ा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें गिरफ्तारी प्रक्रिया और रिमांड आदेश पर सवाल उठाए गए हैं। मामले में आज सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
ED ने सरकारी आवास पर की थी कार्रवाई
कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चंडीगढ़ स्थित संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
गुरुग्राम की विशेष अदालत में हुई पेशी
High Court Appeal by AAP Sanjeev Arora: गिरफ्तारी के बाद देर रात अरोड़ा को गुरुग्राम स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया। ईडी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया, जो 16 मई तक प्रभावी रहेगी।
100 करोड़ से ज्यादा के फर्जी GST बिल का मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जी GST बिल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी इस पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


