
श्रीनगर, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Terrorist Arrested in Srinagar : जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक ने श्रीनगर के बाबादेम इलाके में नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
फर्जी सरकारी नौकरी रैकेट का खुलासा
इसी बीच जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी अब्दुल मजीद मीर के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी एजेंसियों और जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक के फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों का भरोसा जीता और उनसे बड़ी रकम वसूली।
Terrorist Arrested in Srinagar : पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रणबीर दंड संहिता, पूर्ववर्ती आईपीसी और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली आर्थिक धोखाधड़ी से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत क्राइम ब्रांच को दें।
नशा विरोधी अभियान में बड़ी कार्रवाई
वहीं 11 अप्रैल से शुरू हुए 100 दिवसीय “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। सोपोर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 एफआईआर दर्ज कर 23 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


