
कोलकाता, 8 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Bengals New Chief Minister : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने राज्य की कमान अपने वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को सौंपने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की तैयारी है। भाजपा की फायरब्रांड नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के नाम पर डिप्टी सीएम के तौर पर मुहर लग चुकी है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री के लिए उत्तर बंगाल के किसी वरिष्ठ पुरुष विधायक के नाम पर चर्चा चल रही है।
गृह मंत्रालय भी संभालेंगे शुभेंदु अधिकारी
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी अपने पास गृह मंत्रालय का जिम्मा भी रखेंगे। कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में नामों को लेकर अंतिम चर्चा की गई है और आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए औपचारिक घोषणा की जा सकती है। भाजपा की इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नई सरकार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
9 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
Bengals New Chief Minister : नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि दोनों डिप्टी सीएम भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
भवानीपुर और नंदीग्राम से बढ़ा शुभेंदु का कद
शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके मजबूत गढ़ भवानीपुर सीट पर हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके अलावा नंदीग्राम सीट से भी उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी थी। भाजपा की ऐतिहासिक जीत और ममता बनर्जी की हार के बाद शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद पार्टी और राज्य दोनों स्तर पर काफी बढ़ गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


