

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Expels Arvind Khanna : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जालंधर (शहरी) ने वरिष्ठ नेता अरविंद खन्ना के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि अरविंद खन्ना को सौंपे गए सभी पार्टी पदों और जिम्मेदारियों को 2 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।
जालंधर (शहरी) इकाई द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह फैसला कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में अरविंद खन्ना की किसी भी कार्रवाई या गतिविधि के लिए भाजपा संगठन जिम्मेदार नहीं होगा।
जालंधर शहरी इकाई ने जारी किया आदेश
यह आदेश भाजपा जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी की ओर से जारी किया गया है। संगठन ने इसे अनुशासन और पार्टी हितों की रक्षा के लिए उठाया गया आवश्यक कदम बताया है।
BJP Expels Arvind Khanna : सियासी गलियारों में चर्चा तेज
अरविंद खन्ना के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद जालंधर और पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा संगठन द्वारा अनुशासन को लेकर अपनाए जा रहे सख्त रुख के तौर पर देख रहे हैं।

खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


