





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Government DA Hike : चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड, जालंधर, पंजाब सरकार एवं जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, जालंधर शहरी के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा राज्य के करीब 8 लाख सरकारी मुलाजिमों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को कर्मचारी और पेंशनर हितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि महंगाई के इस दौर में DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी। इससे न केवल उनकी आमदनी में इजाफा होगा, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 40 हजार रुपये बेसिक वेतन वाले मुलाजिम को इस बढ़ोतरी से हर महीने 1,200 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस फैसले के बाद कुल महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो जाएगा।
Punjab Government DA Hike : सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है। सरकार ने यह साबित किया है कि मुलाजिमों और पेंशनर्स के हितों की रक्षा करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी वर्ग की मेहनत और योगदान का सम्मान करती है।
DA में बढ़ोतरी का फैसला लाखों परिवारों के चेहरों पर खुशी लाने वाला कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जनकल्याण और कर्मचारी हितों के लिए काम करती रहेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


