
अमृतसर/मंडी गोबिंदगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) AAP MLA Arrested: गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें लुधियाना के मंडी गोबिंदगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया, जिसकी पुष्टि पुलिस सूत्रों ने भी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी अमृतसर के डीएम से जुड़े आत्महत्या मामले में की गई है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद से इस मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।
AAP Minister Arrested in DM Suicide Case
भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के चलते सरकार पर कार्रवाई को लेकर भारी दबाव बना हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से अमृतसर लेकर जा रही है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


