
करतारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- New constituency in-charge of Akali Dal : अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में जालंधर जिले के करतारपुर विधानसभा हलके के लिए नए हलका इंचार्ज की नियुक्ति की गई है।
एक रैली के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने महिंदर सिंह केपी को करतारपुर विधानसभा हलके का पार्टी इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि महिंदर सिंह केपी अपनी टीम के साथ मिलकर न केवल करतारपुर, बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र में अकाली दल को और मजबूत करेंगे।
New constituency in-charge of Akali Dal : पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से अलग-अलग हलकों में इंचार्ज नियुक्त किए जा रहे हैं, ताकि चुनावों से पहले पार्टी का जनाधार और सशक्त हो सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





