
Today Horoscope for 05 Dec 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि, किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन आज सामान्य रहेगा, जबकि संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों को आज अपने खर्चों को नियंत्रित रखना होगा। दिन आपका जोश, उत्साह, मनोबल और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी कोई योजना आज कारगर साबित होगी और इसमें सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां आज दूर होंगी। सेहत का आज विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में आज रोमांस और मिठास बनी रहेगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज सावधानी के साथ काम करने का दिन रहेगा. जरूरी काम में आपको किसी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा. आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबाव अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा. आज का दिन आपके लिए खर्चीला हो सकता है. पारिवारिक जीवन में आज के दिन कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेगा. आज के दिन आपको अपने खर्चों को लेकर संयम बरतना होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसर आपके पक्ष में आ सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. सेहत आज के दिन सामान्य रहेगी और बेवजह की चिंताओं से छुटकारा पाने का दिन होगा
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। जो लोग कारोबार में हैं, उन्हें लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं और किसी निवेश में अच्छा फायदा होने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पुराने अधूरे काम पूरे करने का समय भी अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। हालांकि, कुछ सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आज प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा, कहीं से अतिरिक्त लाभ मिल सकता है और उधार दिया गया धन वापस आ सकता है। जो लोग व्यापार में हैं, उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।
Today Horoscope for 05 Dec 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और जिन लोगों के कोर्ट-कचहरी के मामले चल रहे हैं, उन्हें आज राहत मिलने की संभावना है। इसके बावजूद दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज प्रतिद्वंदियों की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा और साथी के साथ कहीं रोमांटिक जगह पर घूमने का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी पैतृक मामले में निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में साथी का प्रेम व सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। जो लोग पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला और प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपका कोई बनता हुआ काम रुक सकता है, जिससे निराशा महसूस हो सकती है। व्यापार में आज अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। घर-परिवार के मामलों में संयम और सोच-समझकर काम करना आवश्यक होगा। वैवाहिक जीवन आज उतना अनुकूल नहीं रहेगा और कुछ पुराने मतभेद फिर से उभर सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नौकरी और कारोबार के लिहाज से आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और संतान की ओर से अनुकूल खबरें सुनने को मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम, सुख और सहयोग बना रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतना आवश्यक है। बेवजह खर्चों में वृद्धि हो सकती है और किसी काम में धन हानि की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी तनाव और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे आप संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अवसरों की तलाश में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में तालमेल और बुद्धिमत्ता से काम करना जरूरी होगा, तभी आप अवसरों का सही लाभ उठा पाएंगे। दिन कुछ खर्चीला रह सकता है, लेकिन भौतिक चीजों में धन खर्च करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। आज आपकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है, और किसी कीमती वस्तु के मिलने से संपत्ति की इच्छा भी पूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
Today Horoscope for 05 Dec 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कठिन कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आपके निर्धारित लक्ष्य पूरे होंगे, जिससे खुशी और राहत का अनुभव होगा। आर्थिक मामलों में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक है और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी पुराने निवेश में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग साझेदारी में व्यापार या काम करते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, कार्यभार के चलते सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिलेंगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


