





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Releases List of 31 Candidates : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 31 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। सूची में माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की कई अहम सीटें शामिल हैं। इस बार पार्टी ने कुछ नए चेहरों पर दांव लगाया है, जबकि मौजूदा विधायकों और मंत्रियों में से कुछ को टिकट नहीं दिया गया है।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां की जगह रणधीर सिंह धीरा को टिकट
दूसरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा लंबी विधानसभा सीट को लेकर हो रही है। यहां से मौजूदा कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा खरड़ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया है।
मीत हेयर और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को भी मिला टिकट
AAP ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। मीत हेयर इससे पहले भी बरनाला से विधायक रह चुके हैं। वहीं, होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
AAP Releases List of 31 Candidates : अभिनेत्री सोनिया मान को राजा सांसी से मिला मौका
पार्टी ने पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान को भी चुनावी मैदान में उतारा है। उन्हें अमृतसर जिले की राजा सांसी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इस फैसले के साथ पार्टी ने चुनावी मुकाबले में नए चेहरों को भी मौका देने का संकेत दिया है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/14cQpqt6pV
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2026
पहली सूची में भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे घोषित
इससे पहले AAP ने 31 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी 40 उम्मीदवार मौजूदा विधायक थे। अब दूसरी सूची में 31 और प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और आगे बढ़ा दिया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


