
बेंगलुरू (वीकैंड रिपोर्ट)- SBI bank robbery : कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एसबीआई बैंक में करोड़ों की लूट का है। देसी पिस्तौल और चाकुओं से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजयपुरा में एक एसबीआई बैंक में कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। लुटेरों ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। पुलिस को शुरुआती सुराग मिला जब बुधवार सुबह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक सुनसान जगह पर वही कार बरामद हुई। कार खाली थी, लेकिन उसमें लूट के सबूत जैसे रस्सियां और मास्क मिले।
कर्नाटक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया- कार नंबर ट्रेस करने पर यह पुष्टि हुई कि यही वही वाहन है जिसमें लुटेरे भागे थे, हम मानते हैं कि लुटेरे कार छोड़कर पैदल या अन्य साधन से भागे होंगे। दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त टीम ने पंढरपुर, सोलापुर और सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





