





यूपी (वीकेंड रिपोर्ट) Horrible accident in Jaunpur : यूपी के जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अयोध्या से काशी जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर चौराहे के पास हुआ।
Horrible accident in Jaunpur : पुलिस ने बताया कि इस बस में छत्तीसगढ़ के करीब 50 यात्री सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन के लिए काशी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस का चालक आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस एक तरफ से ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को चालू कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कई यात्रियों को उनके सामान के साथ घर भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों का उपचार जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


