
Innocent Hearts Sports Hub Championship second season organised
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-2 का भव्य आयोजन किया। इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह दिखाया।

सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। परिणाम इस प्रकार हैं :
अंडर-14 वर्ग : सपरा सॉकर अकादमी ने गोल्ड मेडल जीता तथा
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन उपविजेता रहा और सिल्वर मेडल हासिल किया।
ला-ब्लॉसम स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर) तथा डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर, सीएसआर) ने विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। श्री राजीव पालीवाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उन्हें ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर, डॉ. अनूप बौरी तथा श्रीमती शैली बौरी ने भी सभी टीमों और स्पोर्ट्स टीम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





