

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Bandh 30 July 2026 : 30 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब बंद को लेकर लोगों में बनी असमंजस की स्थिति के बीच जालंधर में वाल्मीकि संगठनों और विभिन्न यूनियनों की महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है। यूनियन नेताओं ने घोषणा की है कि 30 जुलाई को जालंधर बंद नहीं रहेगा और शहर में सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, 27 जुलाई से चल रही सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
यूनियन नेताओं चंदन ग्रेवाल, विप्पन सभरवाल, बंटू सभरवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जालंधर पहले ही 27 जुलाई को बंद रहा था, इसलिए 30 जुलाई को शहर बंद रखने की कोई कॉल नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि चौक पर लगातार जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न यूनियनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार पर सफाई कर्मचारियों के प्रति क्रूर और असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बरनाला में हुए लाठीचार्ज में घायल कर्मचारियों का हालचाल तक सरकार की ओर से नहीं पूछा गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं करती, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Jalandhar Bandh 30 July 2026 : उन्होंने 27 जुलाई के जालंधर बंद के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा मिले समर्थन के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
गौरतलब है कि पंजाब के विभिन्न जिलों में यूनियनों द्वारा 30 जुलाई के पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। हालांकि, जालंधर में किसी भी प्रकार के बंद का आह्वान नहीं किया गया है। केवल विरोध प्रदर्शन और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


