

जालंधर, 31 जुलाई Human rights medical cell team (वीकेंड रिपोर्ट): ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया (मेडिकल सेल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने जालंधर इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को मजबूत करने और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोहित जसवाल को अध्यक्ष, निगेश कुमार को उपाध्यक्ष तथा रविंदर सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों का अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम मेडिकल क्षेत्र से जुड़े मानवाधिकार मामलों में लोगों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ जनहित में कार्य करेगी।
Human rights medical cell team

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


