

इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है। यह अटैक आज सुबह ही किया गया, जिसकी पुष्टि की गई है। वैसे पाकिस्तान ने जितने भी वार किए, उन सभी को भारत ने नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की ओर हमला करने आए पाकिस्तान ड्रोनों का तो भारतीय सेना ने कब्रिस्तान बना दिया। पाकिस्तान के 50 ड्रोन, 8 मिसाइल और 4 लड़ाकू विमानों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया।
Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के हर हवाई हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत के द्वारा किया गया हर हमला लक्ष्य को तबाह करने में कामयाब रहा। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत की ओर से किए एक ड्रोन हमले में उसके चार सैनिक घायल हो गए। वहीं, सेना ने दावा किया कि सशस्त्र बलों ने भारत द्वारा दागे गए कई मानव रहित विमान (यूएवी) को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में कहा कि लाहौर के पास एक ड्रोन गिरा, जिसमें चार सैनिक घायल हो गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


