

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : भारत सरकार की तरफ से प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे को लेकर नगर निगम की टीम समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। वहीं आज नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम ने मकसूदां मंडी के पास स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की। विभाग की टीम द्वारा उक्त फैक्ट्री में से 500 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे बरामद कर लिए। तहबाजारी विभाग के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह मिठू ने बताया कि मेयर विनीत धीर के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित लिफाफों की वजह से शहर में सफाई को लेकर बहुत दिक्कत आ रही है। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मकसुदा मंडी के पास स्थित फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे का स्टॉक मौजूद है। तभी उनकी टीम की तरफ से मौके पर छापेमारी की गई और उन्हें 500 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे बरामद हुए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


