





कपूरथला (वीकेंड रिपोर्ट) Varun Gupta Mother-in-law Death : वीकेंड रिपोर्ट के कपूरथला सब-एडिटर एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के कैशियर वरुण गुप्ता की सास मंजू जिंदल का आज सुबह बुधवार, 11 नवंबर 2026 को निधन हो गया।
कपूरथला निवासी मंजू जिंदल के पति राकेश जिंदल जो कि गोइंदवाल साहिब में आढ़ती हैं। वह अपने पीछे पति राकेश जिंदल, बेटा-वधु विशाल – बनिका जिंदल, पौत्र तुषित, बेटी-दामाद राधिका वरुण गुप्ता को छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान घाट कपूरथला में किया जाएगा ।

Varun Gupta Mother-in-law Death
इस दुखद घड़ी में वीकेंड रिपोर्ट परिवार की ओर से मुख्य संपादक प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं।
उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में वीकेंड रिपोर्ट परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


