
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Hardev Singh Mattewal passed away पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल हरदेव सिंह मत्तेवाल का निधन हो गया है। उनके बेटे पवित्र सिंह मत्तेवाल एक मशहूर वकील हैं। हरदेव सिंह मत्तेवाल प्रकाश सिंह बादल के सबसे करीबी थे। सुखबीर सिंह बादल ने हरदेव सिंह मत्तेवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हरदेव सिंह मतेवाल के निधन से पंजाब के कानून जगत ने एक दिग्गज को खो दिया है। महत्वपूर्ण मामलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की उनकी सोच को सदैव याद रखा जाएगा। बठिंडा की शिअद सांसद हरसिमरत काैर बादल ने भी मत्तेवाल के निधन पर शोक जताया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





