

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter in Kashmir… श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। खानयार इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ज्वाइंट टीम संदिग्ध क्षेत्र की तरफ पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
Encounter in Kashmir… दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दूसरी तरफ कश्मीर घाटी में शुक्रवार शाम को गैर स्थानीय मजदूरों पर एक और आतंकी हमला हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


