

मलेरकोटला (वीकैंड रिपोर्ट) : Holiday In Punjab : पंजाब के जिला मलेरकोटला में मुहर्रम के चलते DC डॉ पल्लवी द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुहर्रम 17 जुलाई को है जिसके चलते उस दिन जिले के स्कूल कालेज बैंक आदि बंद रहेंगे। वहीं जिन स्कूल कालेजों यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं हैं, वहाँ यह आदेश लागू नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें : Cabinet Reshuffle In Punjab : पंजाब मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, मोहिंदर भगत को ये पद देने की तैयारी
Holiday In Punjab : इस बारे में 15 जुलाई को जारी नोटिस में डीसी डॉ पल्लवी ने नैगोशिएवल एक्ट 1881 की धारा 25 के अधीन जिला मलेरकोटला के सभी सरकारी व अर्द सरकारी दफ्तरों व शिक्षा संस्थानो में मोहर्रम (योम-ए-असुरा) के अवसर पर 17 जुलाई 2024 बुधवार को छुट्टी घोषित की है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


