

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगानियों को दो सौ करोड़ रुपये की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो दिन पहले ही पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनसे दो अफगानी एक्सपर्ट भी शामिल थे, जिनका काम कच्चे माल से हेरोइन बनाना था। इस बार पुलिस की रेड सोनी के एक कोल्ड स्टोरेज से हुई थी, जहां किशमिश के गत्ते में हेरोइन स्टोर करके रखी गई थी। आरोपी अफगानी का नाम मोहम्मद अकबर (45) और नेडा मोहम्मद (38) है और दोनों कंधार से ड्राई फ्रूट की आड़ में हेरोइन लेकर पहुंचे थे।
पुलिस ने सोनी के कुंडली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रेड की थी, जहां पुलिस ने किशमिश के 102 कार्टून जब्त किए थे। जांच में पता चला कि हर कार्टून में 16 किलो किशमिश भरी हुई है, लेकिन पुलिस के होश तक फाख्ता हो गए जब उन्होंने कार्टून को खोलकर देखा। कार्टून के किनारों को मोटे कागज का दो हिस्सा जोड़कर बनाया गया था और उसके बीच पॉली बैग में भरकर हेरोइन छिपाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, कार्टून के दोनों तरफ के हिस्सों में हेरोइन छिपाई गई थी। पतली पतली पन्नियों में छिपी इस हेरोइन का वजन 50 किलो था और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

