
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- REDMAGIC 11S Pro Launch : गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी REDMAGIC ने अपना नया फ्लैगशिप गेमिंग फोन REDMAGIC 11S Pro भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर लगातार हाई परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया है।
नया REDMAGIC 11S Pro अपने पिछले मॉडल REDMAGIC 10S Pro के मुकाबले प्रोसेसिंग पावर, थर्मल मैनेजमेंट, बैटरी लाइफ और AI फीचर्स में कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया गया है।
REDMAGIC 11S Pro की कीमत
कंपनी ने फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले Nightfreeze वेरिएंट की कीमत 849 डॉलर यानी करीब 81 हजार रुपये रखी है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 949 डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 10 जून से शुरू होगी।
REDMAGIC 11S Pro Launch : दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ 960Hz टच सैंपलिंग रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 Leading Edition 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.7GHz तक जाती है। इसके साथ Adreno 840 GPU, LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी इसमें शामिल किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


