

धर्मशाला (वीकैंड रिपोर्ट) : World Cup 2023 : विश्व कप क्रिकेट में टीम इंडिया का विजयी रथ जारी है। कल रोहित ब्रिगेड ने बंगलादेश को 7 विकेट से मात दी। अब भारत का मुकाबला 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से होगा। उस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। आलराऊंडर हार्दिक पंडया के न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरने पर संदेह है।
World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए। हार्दिक मैच में अपना पहला ओवर फेंक रहे थे और इसी दौरान चोटिल हो गए। वे चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे, अगर पांड्या फिट नहीं हुए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


