

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident in Jammu : जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में भीषण हादसे की खबर है। इस हादसे में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
Accident in Jammu : एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से राजस्थान जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा कर खाई में जा गिरा। ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए। चारों की पहचान नहीं हो पाई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


