

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- US Open Champion : सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। जोकोविच ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर US ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। ये जोकोविच का रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम है और चौथा US ओपन मेंस सिंगल्स टाइटल है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व टेनिस स्टार मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है।
यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : फैंस का इंतजार होगा खत्म, भारत-पाक क्रिकेट मुकाबला आज दोबारा होगा
US Open Champion : जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम के साथ मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेदवेदेव ने 2021 के फाइनल में जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सर्बियाई खिलाड़ी को 1969 में रॉड लेवर के बाद एक ही वर्ष में सभी चार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले व्यक्ति बनने से रोक दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


